महासमुंद: एक करोड़ 22 लाख रुपए के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंदमहासमुंद: एक करोड़ 22 लाख रूपए के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार पुलिस को चकमा देने आम के निचे छुपा कर रखा था गांजे की तस्करी सुचना पर तत्काल कार्यवाही एवं टीम वर्क से मिली सफलता। महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना द्वारा 10 जून शुक्रवार को वाहन चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे वाहन को रोका गया वाहन चालक से पूछताछ करने।

एक करोड़ 22 लाख रुपए के

पर उसने अपना नाम विजय सिंह पिता स्वर्गीय जगेन्द सिंह बताया। वाहन में जाँच करने पर आम के निचे भारी मात्रा में गांजा मिला, जिसे आम के निचे छुपा कर परिवहन कर रहा था। वाहन के पीछे आम के निचे 122 पैकेट अवैध गांजा टैप से टैपिंग किये हुए मिलने से आरोपी के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा के द्वारा एनटीपीएस एक्ट के प्रावधानों तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी विजय सिंह कृषि उपज मंडी ।

गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, थाना-माडोताल जिला-जबलपुर (मध्य प्रदेश) के कब्जे से 122 पैकेट में भरा हुआ 610 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त कर कार्यवाही की गयी है। जप्त किया गया गांजा 6 क़्वींटल 10 किलोग्राम गांजा, मोबाईल और 90 रूपए को मिलाकर जप्त की गयी सामान की कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपए है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंघोड़ा निरीक्षक केशव राम कोसले, आरक्षक जैकी प्रधान, मनोहर साहू, वीरेंद्र पाल, युगल पटेल, दासरा सिंह सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें: श्यामपुर: युवक ने भालू के मुंह में घुसा दिया था हाथ, तीन भालूओं ने किया मिलकर हमला

Related Articles

Back to top button