पामगढ़: 11,000 वाट बिजली लाइन की चपेट में आई महिला

पामगढ़

पामगढ़: जांजगीर चांपा जिले के से लगे गांव में एक महिला 11 केवी लाइन की चपेट में आ गयी। पामगढ़ से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत नेवरा बाद मोहल्ला में आज सुबह 11:00 बजे एक महिला 11 केवी करंट की चपेट में आ गई थी। बताया जा रहा है महिला के घर के ऊपर थोड़ी सी ऊँचाई से बड़ी लाइन गुजरी हुई है। इसे सुधारने के लिए पीड़ित महिला के पति द्वारा बिजली विभाग को कई बार सूचना दिया जा चुका है। फिर भी सुधार नहीं किया गया। दिक्कत यह है जब तक कोई हादसा नहीं हो जाता, विभाग ध्यान नहीं देती है।

करंट में चिपकने की वजह

पीड़ित महिला का नाम बोल खड़ा दिनकर पति 13 दिनकर उम्र 52 साल है। करंट में चिपकने की वजह से हाथ की ऊँगली पूरी तरह जल गई है। महिला को बांस से पिट पीटकर तार से छुड़ाया गया है। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इसे इलाज के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। गनीमत रही बरसात के मौसम में भी 11 केवी लाइन में चिपके महिला को छुड़ा लिया गया। कुछ सेकंड की देरी भी उसकी जान ले सकती थी। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है और स्थिति काफी गंभीर बनी है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: हरेली पर आप सभी छत्तीसगढ़वासियों को, सीएम भूपेश का नया संदेश

Related Articles

Back to top button