Accident News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वाहन ! 8 लोग थे सवार 4 लोगो की हो गई मौत

cg newsछत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मारुति इको कार अनियंत्रित होकर घाटी में 50 फिट उचाई से नीचे गिर गई। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। मृतकों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर एक परिवार के सदस्य वापस लौट रहे थे।

हादसा दोपहर 3:00 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के रहने वाले एक परिवार के आठ सदस्य इलाहाबाद अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। अस्थि विसर्जन के बाद आज सुबह जब वह वापस लौट रहे थे तभी कुकुदरके पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना पोल में अगर पानी घाटी में घटी है।

Related Articles

Back to top button