भारी वाहनों की वजह से हो रही आए दिन दुर्घटना ! 23 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हो गई मौत : अपने माता-पिता का था एकलौता संतान
जिससे रूपेश गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसके बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 को फ़ोन कर सूचना दी थी। मौके पर जवान पहुंचे और दुर्घटना में घायल युवक को वाहन में डालकर विकासनगर एसईसीएल के विभागीय अस्पताल पहुंचाया था, जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रात अधिक होने की वजह से शव को विकासनगर स्थित मर्चुरी में रखा गया था और उनके परिजनों को जानकारी दी गयी थी। फिर उसका पोस्टमॉर्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दी गई है।
जानकारी के अनुसार युवक एक निजी कंपनी में काम किया करता था और वह अपने माता पिता का इकलौता संतान था। जानकारी के अनुसार रूपेश की माँ की पहले ही मौत हो चुकी है और उनके पिता काफी दिनों से अस्वस्थ है और घर में है। घर में कमाने खाने के लिए केवल रुपेश ही इकलौता व्यक्ति था जो घर में पैसा कमाता था। बाकी घर की जो भी लोग है वह कमाने योग्य नहीं है। अब उनके आकस्मिक दुर्घटना हो जाने से परिवार में दुख का पहाड़ टूट गया है। पुलिस इस मामले पर दुर्घटना कारित वाहन का पतासाजी करने में लगी है।