Bhai Dooj 2022: भाई दूज आज या कल? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
वही दूज के दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन भी किया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन यमदेव अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन करने आए थे। इस बार दूज 26 अक्टूबर यानी आज और 27 अक्टूबर यानी कल भी मनाया जाएगा। उदया तिथि के अनुसार दूज 26 अक्तूबर और 27 अक्टूबर दोनों दिन मनाई जाएगी। 26 अक्टूबर यानी आज 2:43 से दूज की शुरुआत होगी। 27 अक्टूबर को इसका समापन दोपहर 12:45 पर होगा।