Big News: 1 से 15 जनवरी तक सभी सरकारी स्कूल रहेंगे बंद ! सरकार ने दी बच्चों को ठंड में राहत, 9वीं से 12वीं तक लगेगी रेमेडियल क्लास
दिल्ली शिक्षा निर्देशालय ने बच्चों की छुट्टी को लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया है। सर्कुलर में लिखा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं नवमी से बारहवीं तक के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने रेमेडियल क्लास आयोजित कराने का आदेश दिया है। रेमेडियल क्लास को एक्स्ट्रा क्लास भी कहा जाता है। यानी आठवीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी रहेंगी।
वहीं नवमी से बारहवीं क्लास तक के बच्चों की रेमेडियल क्लास चलेगी।शिक्षा निर्देशालय ने जारी किया सर्कुलर में रेमेडियल क्लास का टाइम टेबल भी बताया है। दो शिफ्ट में स्कूल खोलने का आदेश जारी किया गया है। पहली शिफ्ट सुबह 8.50 से दोपहर 12:50 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:50 तक चलेगी। ये रेमेडियल क्लास सिर्फ नवमी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए हैं। वहीं आठवीं क्लास तक के बच्चों की एक से 15 जनवरी तक छुट्टी रहेंगी।