Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे इस तारीख को होंगे घोषित, चेक कर लें डेट
बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी अन्य राज्यों के बोर्ड को पछाड़कर सबसे पहले नतीजे घोषित करने की तैयारी जोरों शोरों से कर रहा है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये आज से ठीक 3 दिन बाद यानी 18 मार्च 2023 को घोषित हो सकते हैं। इसके पहले भी मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था की बारहवीं परीक्षा के नतीजे बिहार बोर्ड 20 मार्च 2023 से पहले कर सकता है क्योंकि फिलहाल बिहार बोर्ड ने रिज़ल्ट की तिथि के संबंध में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए छात्र छात्राओं को सलाह दी जाती है।
की वो रिज़ल्ट की सटीक डेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट बिहारबोर्ड ऑनलाइन.बिहार.जीओवी.इन पर ही विजिट करे। बिहार बोर्ड 12 वीं परीक्षा के परिणामों की जांच करने के लिए छात्र छात्राओं को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण एंटर करने की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही उनकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नतीजे प्रदर्शित किए जाएंगे। यह परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 12 वीं का रिज़ल्ट 2023 एसएमएस के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है।
नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को मैसेज बॉक्स में जाकर बिहार 12 और अपना रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेज दें। परिणाम कुछ समय में एसएमएस के जरिए आपके फ़ोन पर आ जाएंगे। आपको ये भी बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के साथ साथ जल्द ही मैट्रिक परीक्षा के नतीजे भी जारी करेगा। उम्मीद है की 10 वीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा भी इस महीने के अंत तक कर दी जाएगी। हालांकि अभी 10 वीं रिज़ल्ट के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।