Gujarat : में बीएसएफ जवान की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

Gujaratगुजरात (Gujarat) में सीमा सुरक्षा बल के जवान की पिट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खेडा जिले के नडियाद शहर में एक 15 साल के लड़के ने उनकी बेटी का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद लड़की के पिता यानी बीएसएफ जवान आरोपी लड़के के घर शिकायत करने पहुंचे। विरोध करने पर लड़के के परिवार ने लड़की के पिता पर हमला कर दिया और पिट पीटकर उनकी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसएफ जवान की बेटीऔर आरोपी लड़का एक ही स्कूल में पढ़ते थे, वहीं उनकी दोस्ती भी हुई थी।

आरोप है कि इसी बीच लड़के ने बीएसएफ जवान की बेटी का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर दिया, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। मामले की जानकारी जैसे ही बीएसएफ जवान को हुई तो शिकायत लेकर वो आरोपी लड़के के घर गए। यहाँ आरोपी लड़के के परिवार से बीएसएफ जवान की झड़प हो गई और इसी बीच लड़के के परिजनों ने बीएसएफ जवान को पिट पीटकर मार डाला। इस हत्या की वारदात से पूरा गांव सदमे में है। गांव का वीर सपूत हमेशा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया है। अपने साथी को अंतिम विदाई देने के लिए बीएसएफ का दस्ता भी यहाँ मौजूद है।

यह भी पढ़ें: नया साल 2023 बढ़ायेगा आपका खर्चा, इन नियमो में होने वाला है बड़ा बदलाव

Related Articles

Back to top button