Chandauli DM : ईशा दुहन घटिया निर्माण सामग्री को देखकर गुस्से से हुई लाल, लगाई फटकार।
इस वीडियो को शेयर करते हुए डीएम ईशा दुहन ने लिखा कि एट द रेट डीएम चंदौली द्वारा फिरोजपुर चकिया स्थित निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति धीमी पाई गई है और मौके पर कम मजदूर कार्य करते पाए गए हैं। जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिक संख्या में मजदूर लगातार तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी एजेंसी को दिए।
मौके पर ही ईट, सरिया आदि सामग्री का सैंपल को लेकर टेक्निकल टीम की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा की कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चंदौली के डीएम में ईशा दुहन फुल फॉर्म में हैं। वो अपने सख्त तेवर के लिए जानी जाती है। पर सख्ती का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
@dmchandauli द्वारा फिरोज़पुर,चकिया स्थित निर्माणधीन ITI भवन का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी और मौके पर कम मजदूर कार्य करते हुए पाए गए,जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिक संख्या में मजदूर लगाकर तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण 1of 2 pic.twitter.com/msB0NE1wyZ
— DM CHANDAULI (@dmchandauli) October 26, 2022