Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं न करें गलतियां। भुगतना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

Chandra Grahan

cg taik google news

chandra-grahan-2022 Chandra Grahan 2022. हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण हो या चंद्रग्रहण दोनों को ही अशुभ घटना माना गया है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने वाला है। इससे पहले चंद्रग्रहण 16 मई को लगा था। चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है। आइए हम आपको बताते हैं कि चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। क्योंकि ग्रहण का शिशु पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

इसके अलावा ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को उठने बैठने में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ने की आशंका रहती है। चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू, सुई आदि नुकीली चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान गहने या किसी धातु की वस्तु जैसे सेफ्टी पिन, हेयर पिन, शादी का उपयोग करने से बचना चाहिए।

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए और नग्न आँखों से चंद्रग्रहण को देखने की गलती भी बिलकुल नहीं करनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाओं को दान जरूर करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के बाद सफेद रंग की चीजें जैसे दही, दूध, कपड़े का दान गरीबों को करना चाहिए और अपने पूर्वजों को ध्यान करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को पूरी अवधि के दौरान जीव पर तुलसी का पत्ता रखकर दुर्गा स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगेगा। यह ग्रहण 5:28 से शुरू होगा और 7:26 तक रहेगा। चंद्रग्रहण भारत में भी देखा जाएगा इसलिए चंद्रग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा।

Related Articles

Back to top button