झाड़ियों में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव : ये हत्या भी हो सकती है या फिर हादसा? लेकिन झाड़ियों में शव मिलना संदेह पैदा कर रही है
बालकों चेकपोस्ट के पास झाड़ियों में रविवार सुबह एक वृद्ध का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब तक वहाँ लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस पहुंची लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इसी कारण कई घंटे बीत गए। इसी बीच बालको निवासी अशोक दास महान अपनी नाइट ड्यूटी से घर लौट रहा था। भीड़ देखकर के वह भी रुक गया। जब शव के पास पहुंचा तो हैरान रह गया शव उसके पिता गोपाल मोहन उम्र 60 साल का था।
अशोक दास ने पुलिस को बताया कि उसकी माँ का करीब 2 साल पहले निधन हो गया है। उसके बाद से ही उसके पिता गोपाल मोहन घर के ही एक हिस्से में अलग रहते थे। घर में उसने अन्य लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि गोपाल मोहन शनिवार दोपहर को घर से निकले थे। उन्हें लगा कि घूमने गए होंगे, इसके बाद आकर सो गए होंगे। वह पहले भी ऐसा कर चूके थे, उनका शव कैसे वहाँ पहुंचा और उनकी मौत कैसे हुई पता नहीं है।
थाना प्रभारी विजय तिलक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच की दिशा तय होगी। शरीर पर कई सारे चोट के निशान पाए गए हैं। ये हत्या भी हो सकती है या फिर हादसा? लेकिन झाड़ियों में शव मिलना संदेह पैदा कर रही है। मौके से एक मोबाइल और छाता बरामद हुई है। उसे जब्त किया गया है। परिजनों के साथ ही आसपास के लोग से भी पूछ्ताछ की जा रही है।