Dipika Kakar Pregnant: शादी के चार साल बाद, शोएब की बहन सबा इब्राहिम ने अपने ब्लॉग में भाभी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर दिया एक बड़ा हिंट

dipika-kakarटीवी एक्ट्रेस (Dipika Kakar Pregnant) दीपिका कक्कड़ को लेकर एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अटकलें हैं कि शादी के 4 साल बाद दीपिका माँ बनने वाली हैं। दीपिका के बारे में ये खबर सुनकर उनके फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस खबर ने फैन्स का दिन बना दिया है। प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर दीपिका और शोएब अभी चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन शोएब की बहन सबा इब्राहिम ने अपने ब्लॉग में भाभी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। सबा अपने ब्लॉग में फैंस से बात कर रही थी।

तभी सबा ने बताया कि उनकी भाभी दीपिका की तबियत ठीक नहीं है। इससे पहले सबा जब अपने ब्लॉग में शादी के गिफ्ट अनबॉक्स कर रही थी तब वहाँ उनका पूरा परिवार मौजूद था लेकिन दीपिका कक्कड़ वहाँ से गायब थी। तब सबा ने अपने ब्लॉग में कहा था कि दीपिका मार्केट नहीं गयी है क्योंकि उनकी तबियत खराब थी। इतना ही नहीं दीपिका ने अपने एक वीडियो में खाने पर बात की और अपनी क्रेविंग के बारे में लोगों को बताया। सबा और दीपिका की इन्हीं हिंद से लोगों को लग रहा है की दीपिका कक्कड़ अब फाइनली माँ बनने वाली है।

दीपिका और शोएब टीवी के मोस्ट एडोरवेज़ कपल कहे जाते हैं। उनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। शोएब और दीपिका की मुलाकात सीरियल ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद दीपिका ने शोएब से 22 फरवरी 2018 को शादी रचा ली थी। ये दीपिका की दूसरी शादी थी। इससे पहले दीपिका ने साल 2011 में रौनक मेहता से शादी की थी, लेकिन ये शादी साल 2015 में ही टूट गयी थी। शादी के इतने साल बाद भी दीपिका को माँ बनने का सुख नहीं मिला है। लेकिन अब इस खबर ने दीपिका के फैन्स को बहुत खुश कर दिया है।

यहाँ भी पढ़े: Bollywood: 39 साल की उम्र में गौहर खान बनने वाली है माँ ! शोशल मीडिया के जरिये दिया जानकारी, अपने से 12 साल छोटे लड़के से की है शादी

Related Articles

Back to top button