Gautam Adani : एनडीटीवी को खरीदने के बाद का बयान, काम में हस्तक्षेप करना
रवीश के जाने से लोगों को और आलोचना करने का मौका मिल गया है क्योंकि रवीश कुमार खासा लोगों की पसंद रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि जब गौतम अडानी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कहा? जब गौतम अडानी से एनडीटीवी को लेकर सवाल हुए तो उन्होंने वो जवाब दिए जो आप सुनकर हैरान हो जाओगे। जब गौतम अडानी से एनडीटीवी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहूंगा। की एनडीटीवी विश्वस्नीय, स्वतंत्र और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क रहेगा मैनेजमेंट और संपादकीय में हमेशा एक लक्ष्मण रेखा रहे गी। हम चाहें तो इस पर लंबी बहस कर सकते हैं जैसा कई और कर रहे हैं।
लेकिन मेरा कहना है कि वक्त के साथ यह साफ हो जाएगा। हमे थोड़ा वक्त दें। उन्होंने कहा, उनकी कंपनियां प्रोफेशनल लोगों के हाथ में है और वह कंपनी के रोजाना के कामों में कोई दखल नहीं देते। यही बात एनडीटीवी पर भी लागू होगी। अदानी ने ज़ोर देकर कहा कि आलोचकों को हमें थोड़ा समय देना चाहिए, हम इस बात को साबित कर देंगे। बता दें कि अडानी ग्रुप के पास एनडीटीवी की 37.44 फीसदी हिस्सेदारी है। साथ ही एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणव रॉय और राधिका रॉय ने भी अभी अधिकांश हिस्सेदारी अडानी ग्रुप को बेचने का फैसला किया है। अभी उनके पास कुल 32.26% हिस्सेदारी है।
इसमें से 27.26% हिस्सा अडानी ग्रुप को बेचेंगे। इससे अडानी ग्रुप के पास एनडीटीवी की 64.71 फीसदी हिस्सेदारी होगी। अडानी भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस है। जबकि दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर आते हैं। तो वही ब्लू मार्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल उनकी नेटवर्क में 39.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। तो वहीं बात करें अगर एनडीटीवी पर बयान की तो इसके आगे अडानी कहते हैं कि अडानी ग्रुप की कंपनीया पेशेवर और काबिल सीओ चला रहे हैं। मेरा काम केवल उन्हें दिशा दिखाना है।
पूंजी आवंटन और उनके काम की समीक्षा तक सीमित है। हमने पेशावरों की टीम को तैयार किया है जो समस्या सुलझाने में यकीन करती है। लोकतंत्र में लोगों की शिकायत हो सकती है। और हम इसका सम्मान करते हैं। अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके लिए रैनकिन कोई मायने नहीं रखती। यह मीडिया हाइप है। हमने सब कुछ ज़ीरो से खड़ा किया है और इस यात्रा में कई चुनौतियों का सामना किया है। हम किसी रैंकिंग में आने के बजाय देश को मजबूत करने में यकीन रखते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi: मां हीराबेन की अब कैसी है तबीयत, अस्पताल प्रशासन ने दी जानकारी