पिछले 24 घंटे में Corona Virus से दहली दुनिया, जापान का सबसे बुरा हाल | कोविड-19 का प्रकोप

corona-virusचीन में महामारी का प्रकोप फैलने के बाद दुनियाभर में कोरोना वायरस (Corona Virus) के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। चीन के अलावा अमेरिका, जापान समेत कई देशों में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार के साथ साथ राज्य भी अलर्ट पर आ गया है। पिछले 24 घंटे में दुनिया भर में 5,50,000 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं 1300 से ज्यादा लोगों की जान इस दौरान गयी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस जापान में मिले हैं। इतना ही नहीं अमेरिका में भी 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

उधर, चीन में कोरोना से तबाही जारी है। यहाँ न सिर्फ तेजी से केस बढ़ रहे हैं बल्कि महामारी से लोगों की जान भी जा रही है। चीन में केवल निमोनिया या सांस लेने में परेशानी होने वाली मौतों को मृतकों को कोविड मृत्यु के अधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया जाता है। चीन में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है। ये लिहाजा से मृतकों की संख्या अपने आप कम हो जाती है। जबकि पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

और आपको बता दें कि अमेरिका समेत ज्यादातर देशों में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ऐसे किसी भी मौतों को कोविड 19 से संबंधित माना जाता है जिसमें यह बिमारी किसी न किसी तरह एक कारक रही है। बैंक की टिप्पणी से पता चलता है कि महावारी के दौरान चीन के काम करने का क्या तरीका रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की तरफ से जारी दैनिक आंकड़ों के अनुसार बुधवार को चीन में कोविड 19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। जबकि मृतकों की संख्या 5241 है।

यहाँ भी पढ़े: Army Accident: सिक्किम में हुआ बड़ा सड़क हादसा ! खाई में गिरा आर्मी ट्रक, 16 जवान हुए शहीद

Related Articles

Back to top button