IND VS SA : रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास ! विराट कोहली और एम.एस. धोनी को छोड़ा पीछे, जाने क्या है वो इतिहास ?

cricket-newsटीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को घर में हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है और रोहित शर्मा ने एक बार फिर से साबित कर दिया की टीम चाहे कोई भी हो वो घर में तो हार नहीं सकते। इसके अलावा रोहित शर्मा ने जैसे ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ दूसरे टी 20 मुकाबले में जीत दर्ज की उनके नाम कई सारे रिकॉर्ड दर्ज हो गए। इसके साथ ही विराट कोहली को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया। तो चलिए आपको एक एक कर कर बताते हैं कि रोहित शर्मा ने कौन कौन से रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर ली।ये टीम इंडिया की जान है। ये टीम इंडिया की शान है और ये टीम इंडिया का सबसे बड़ा कप्तान।जी हाँ, रोहित शर्मा जिंसको हराना घर में मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।जो काम धोनी कोहली नहीं कर पाए वो रोहित शर्मा ने कर दिखाया।

रोहित शर्मा ने ना सिर्फ साउथ अफ्रीका को हराया बल्कि यह भी साबित कर दिया की रोहित को घर में हराना आसान नहीं है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने दो शून्य की अजेय बढ़त बना ली है।7 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब साउथ अफ्रीका को भारत ने टी 20 सीरीज में हरा है।रोहित शर्मा पहले भारतीय कप्तान बने जिन्होंने अफ्रीका को घर में ही टी 20 सीरीज में हराया।टीम इंडिया धोनी, विराट कोहली और ऋषभ पंत की कप्तानी में कभी भी टी 20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ नहीं जीत पाई। साल 2015 में सिरीज़ दो शून्य से टीम इंडिया हारी थी। 2019 में सिरीज़ एक एक से बराबर पर रही जबकि 2022 में सिरीज़ दो दो पर खत्म हुई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ तो रोहित ने इतिहास रच दिया, लेकिन रोहित ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।और भारत में सिर्फ सीरीज जीतने वाले सबसे सफल कप्तान बन कर सामने आए।

जैसे ही रोहित ने अफ्रीका के खिलाफ़ एक मैच रहते सीरीज जीती वैसे ही रोहित हिटमैन कप्तान बन गए।रोहित की कप्तानी में भारत की यह लगातार 11 वीं सीरीज जीत है।इससे पहले सबसे ज्यादा लगातार टी 20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड कोहली के नाम था।भारत ने कोहली की अगुवाई में 10 टी 20 सीरीज जीती थी। रोहित शर्मा जब से कप्तान बने हैं तब से 26 टीट्वेंटी मैच में 21 मुकाबले जीत चूके हैं।रोहित जब से कप्तान बने हैं तबसे मानो जीत रोहित के कदम चूम रही है। सबसे पहले उन्होंने न्यूज़ीलैंड को टी 20 फॉरमैट में तीन शून्य से हराया। उसके बाद वेस्ट इंडीज को वनडे सिरीज़ में तीन शून्य से मात दी। फिर वेस्ट इंडीज़ को ही टी 20 सीरीज में तीन शून्य से हराया। फिर श्रीलंका को टी 20 सीरीज में तीन शून्य से शिकस्त दी। वहीं टेस्ट सिरीज़ भी श्रीलंका के खिलाफ़ दो शून्य से जीती।

वहीं इंग्लैंड में जाके रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी 20 में दो एक से जीत दर्ज की। उसके बाद वनडे सीरीज हुई तो भी इंग्लैंड दो एक से हार गया। वहीं, वेस्टइंडीज़ को टी 20 सीरीज मेंतीन एक से हराया इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को घर में दो एक से मात दी, जबकि साउथ अफ्रीका की सीरीज में दो शून्य की अजेय बढ़त बना ली है।खैर रोहित शर्मा ने एक बार फिर से साबित कर दिया है की कप्तानी के मामले में वो नंबर वन है और टीम इंडिया में उनके रहते घर में कोई भी उन्हें हरा नहीं सकता।अब रोहित के सामने एक और अफ्रीका के खिलाफ़ मैच बचा है, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम इंडिया रवाना हो जाएगी।अब देखना होगा कि वर्ल्ड कप में रोहित की जीत का फॉर्मूला चलता है या फिर नहीं?

यहाँ भी पढ़े: कार्टून मूवी से भी घटिया है आदिपुरुष मूवी का टीज़र ! 500 करोड़ किया बर्बाद : रामायण से मुकाबला करना भी है पाप, सब कुछ एकदम नकली

Related Articles

Back to top button