बाहुबली प्रभास बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को कर रहे है डेट? : इन 2 खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ पहले भी जुड़ चूका है नाम, अभी तक है कुंवारे

manoranjanबाहुबली के नाम से मशहूर सुपरस्टार प्रभास आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं 43 साल के प्रभास इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक है। प्रभास की शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन ऐक्टर का फिलहाल शादी करने का कोई विचार नहीं है। खबरों की मानें तो जब प्रभास फ़िल्म बाहुबली की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान उनके पास करीब 6000 लड़कियों की शादी के प्रपोजल आए थे।हालांकि प्रभास ने अपने फिल्मी कैरिअर पर फोकस करने के लिए ये सभी रिश्ते ठुकरा दिए थे लेकिन मीडिया में अक्सर प्रभास के रिलेशनशिप की खबरें छपती रहती हैं। खबरों की मानें तो बाहुबली स्टार प्रभास इन दिनों बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन को डेट करने को लेकर खबरों में हैं।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में इनके बीच नजदीकियां फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग के बीच पड़ी है। फ़िल्म के सेट पर प्रभास कृति के साथ कुछ ज्यादा ही बात करते थे। वहीं शूटिंग खत्म होने के बाद भी दोनों खूब बात करते हैं।दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का शक लोगों को तब हुआ जब कृति सैनन ने कॉफी विद करण सेवन में एक गेम राउंड के दौरान सबसे पहले प्रभास को फ़ोन लगाया और आख़िर में जिसतरह अदाकारा को बीट किया तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबर सामने आने लगे हैं। वहीं कृति सेनन से पहले प्रभास बाहुबली फेम एक्ट्रेस देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं।बताया जाता है कि प्रभास साउथ की हिट हीरोइन अनुष्का शेट्टी पर फिदा थे।

खबरें तो ये भी थी कि उन्होंने एक्ट्रेस को 3 साल तक शादी नहीं करने दी थी। जी हाँ, बताया जाता है कि जब अनुष्का की शादी 2015 में तय हो गई थी तब प्रभास के कहने पर उन्हें शादी रोकनी पड़ी थी। दरअसल प्रभास चाहते थे कि अनुष्का बाहुबली की शूटिंग पर ध्यान दें जिसके चलते उन्होंने अपनी शादी की प्लैन को 5 साल के लिए टाल दिया। हालांकि उनके इस फैसले के बाद फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई और दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया।वहीं अनुष्का की शादी रुकवाने के बाद खबर ये भी थी कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और रिलेशनशिप में भी है। हालांकि दोनों कई बार ये साफ कर चूके हैं की वो महज एक अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं है और वो कभी शादी नहीं करने वाले हैं।

वहीं प्रभास का रिलेशनशिप अनुष्का शेट्टी के अलावा काजल अग्रवाल से भी रहा। काजल अग्रवाल और प्रभास की नजदीकियां साल 2010 में फ़िल्म डालने के सेट पर बड़ी थी? इसके बाद मीडिया में दोनों के बीच के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहती थी। दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे। इसके बाद दोनों दोबारा 2011 की परफेक्ट फ़िल्म में साथ नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का रिश्ता फिल्मी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा था। कहा जाता है काजल प्रभास के लिए बेहद सीरियस थी और उनसे शादी भी करना चाहती थी।एक बार खुद काजल ने शादी के लिए प्रभास का नाम लिया था। तेलुगु के एक शो में काजोल से तीन सवाल किए गए थे किल, हुक अप और शादी।

इसके लिए काजल के सामने तीन नाम रखे गए। राम चरण, जूनियर एनटीआर और प्रभास काजल ने तब किल में राम चरण का नाम लिया था जबकि हुक अप के लिए जूनियर एनटीआर का और शादी के लिए प्रभास का नाम लिया था। लेकिन प्रभास ने काजल से शादी में कोई जल्दी नहीं दिखाई। कहा जाता है कि प्रभास आंध्र प्रदेश की ट्रेडिशनल फैमिली से और एक एक्ट्रेस से उनकी शादी परिवार वाले मंजूर नहीं करते।और अपने परिवार का ख्याल रखते हुए वो काजल अग्रवाल से अलग हो गए। प्रभास से ब्रेकअप के बाद काजल अग्रवाल काफी दिनों तक दुखी रही। 1 साल पहले ही काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम से शादी कर ली। देखा जाये तो प्रभास की लाइफ में कई बार प्यार आया लेकिन 43 की उम्र में भी वो कुंवारे हैं।

Related Articles

Back to top button