Joshimath Hotel Demolition: मलारी इन पर चल रहा बुलडोजर, लेकिन जोशीमठ के सामने आ गई है नई मुसीबल

Joshimath उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath ) में भूधंसाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर बात की है। शाह ने जोशीमठ के ताजा हालातों के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ली और प्रदेश को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। इलाके में मकानों और सड़कों पर बढ़ती दरारों के बीच प्रभावित इलाकों से लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। ऐसे लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राहत शिविरों का जायजा भी लिया। इस बीच जोशीमठ के मलारी इन होटेल को तोड़ने की कार्रवाई 12 जनवरी को शुरू हो चुकी है।

होटल के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि होटल के मालिक भी अब होटेल को गिराने के लिए राजी हो गए हैं। मान गए है होटेल काफी खतरनाक श्रेणी में आ चुका है। इसमें तमाम दरारें आ चुकी है और प्रशासन का कहना है कि अब होटल को ना गिराना असुरक्षित होगा। मलारी इन होटल को लेकर कई दिन से पशोपेश की स्थिति थी। होटेल में लगातार दरारें बढ़ती जा रही थी और इस नाते ये होटेल लगातार और भी ज्यादा असुरक्षित होता जा रहा था। लगातार ये असमंजस था कि होटल को गिराया जाए या अभी वेट ऐंड वॉच वाली पॉलिसी अपनाई जाए। होटल के मालिक लगातार इस बात का विरोध कर रहे थे।

उनका कहना था कि उनके होटेल को यूं ही नहीं गिराना है, जाना चाहिए। बल्कि इसके लिए उन्हें पहले मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ दरारों के संकट से जूझ रहे हैं। जोशीमठ में अब तेज बारिश भी शुरू हो गई है। आशंका है कि यहाँ दो दिनों तक बारिश जारी रहेंगी। इससे पहले जोशीमठ के कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। यानी एक तरफ जोशीमठ अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब मौसम भी उसका साथ नहीं दे रहा। उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी मिली है। जोशीमठ में अगले दो दिनों तक बारिश की आशंका है। ऐसे में दरारों के और ज़्यादा चौड़ा होने का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें: India: में नंबर 1 बना ये राज्य, योगी का उत्तर प्रदेश टॉप-3 में, जानें राज्यों की रैकिंग

Related Articles

Back to top button