Korba News: महिला को बच्चा चोर के साथ में ग्रामीण पकड़कर पुलिस के हवाले किया है

korba-newsKorba News: जिला में फिर एक बार एक महिला को बच्चा चोर के साथ में ग्रामीण पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। हालांकि अभी तक महिला बच्चा चोर साबित नहीं हुई है। दरअसल हरदी बाजार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेखी में दोपहर 12:00 बजे के आसपास एक महिला को इधर उधर गलियों में घूमते हुए लोगों ने देखा तो उन्हें शक हुआ कि कहीं यह बच्चा चोर तो नहीं है। इन लोगों ने डायरेक्ट 112 की टीम को बुला लिया। महिला को पूछ्ताछ के लिए थाना लेकर गए आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है या महिला पिछले दो दिनों से देखी गांव में।

गलियों में बार बार इधर उधर घूमती देखी गई हैं। नाम पूछने पर अपना नाम उर्मिला बता रही है और निवास के बारे में अलग अलग पता बता रही है। कभी बैकुंठपुर तो कभी कोरिया का रहने वाली बताती है और वहीं बस में चढ़कर अंबिकापुर जाने की भी बात कर रही है। पकड़ी गयी महिला के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं है। इसलिए पुलिस ने महिला को पहले हरदी बाजार पुलिस चौकी ले करके गए। उसके बारे में जानकारियां ली जा रही है।

चित्र में आप देख सकते हैं जैसे ही इस महिला को लोगों ने चोर समझा। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पूरे गांव की महिलाएं पुरुष इकट्ठे होकर पकड़ी गई। महिला को बच्चा चोर बता रहे हैं। गनीमत रही किसी ने फ़ोन कर डाइलॉग 112 को सूचना दे दी। नेता ग्रामीणों की भीड़ इस महिला के साथ मारपीट भी कर सकते थे। फिलहाल महिला को हरदीबाजार चौकी में रखा गया है। इसके पीछे की सच्चाई क्या है या तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button