Korba: 10 हजार रुपए के लिए ट्रेन से कट गया युवक, ससुराल वालो पर लगा आरोप

Korbaकोरबा (Korba) में एक युवक ने मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव तड़के लोको पायलट ने ट्रैक पर पड़ा देखा तो आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त कराई गई। युवक कोरबा के एक ऑयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। रेलवे पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे युवक ने 10 हजार रुपये के लिए मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया है। फिलहाल मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक चांपा के पास मंगलवार देर रात एक युवक का शव रेलवे पुलिस को मिला था। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस कोरबा पहुंची तो पता चला कि मरने वाला युवक बिलासपुर निवासी मोहम्मद साहिल उम्र (25) था।

जो कोरबा की एक ऑयल कंपनी में गार्ड के पद पर पदस्थ था। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि, 10 हजार के लिए ससुराल वालों ने जान ले ली। मेरी लाश ससुराल वालों को न देकर अब्बू और अम्मी को देना। सुरक्षा गार्ड मोहम्मद साहिल की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी ने पांच दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है। अभी वह अस्पताल में है। इसके चलते पत्नी को जानकारी नहीं दी गई है। साहिल के ससुर मोहम्मद हुसैन ने बताया कि उसने रुपयों के इंतजाम को लेकर परेशानी बताई थी। उन्होंने कहा कि, हम इसकी व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन तब तक उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: कई राज्यो में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button