Malaika-Arjun Relationship: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर करने वाले है शादी ? हाँ कहकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, जाने क्या है सच

bollywood newsमलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। फैन्स लंबे समय से चाह रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन शादी कर ले। दोनों की शादी से जुड़ी खबरें भी अक्सर आती रहती हैं। ऐसे में जब मलाइका अरोड़ा ने हाँ कहकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की तो यूजर्स को लगा की दोनों शादी करने जा रहे हैं।आपको बता दें अर्जुन अपनी लेडी लव मलाइका के लिए प्यार भरे पोस्ट करते रहते हैं और मलाइका भी अर्जुन के लिए प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटती।लेकिन इस बार प्यार मोहब्बत से हटकर कुछ ऐसा सामने आया है जिससे कयास लगाए जा रहे है की अर्जुन ने मलाइका को प्रोपोज़ किया है और उन्होंने इसके लिए हाँ कह दिया है।

मलाइका की हाल ही में की गई पोस्ट इस बात की ओर इशारा कर रही है कि उन्होंने अर्जुन को शादी के लिए हाँ बोल दिया है। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा कि मैंने हाँ कह दिया है। उनके पोस्ट करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैन्स अंदाजा लगाने लगे की कही मलाइका शादी के लिए तो तैयार नहीं हो गयी है।कही उन्होंने अर्जुन कपूर से शादी का डिसीजन ले लिया है।इन सब अटकलों के बीच मलाइका ने नया पोस्ट शेयर किया है और पिछले पोस्ट की सच्चाई बताइ है दरअसल मलाइका ने अर्जुन से शादी के लिए हाँ नहीं कहा है। उन्होंने बताया कि वो नया शो लेकर आ रही हैं। उनका यह शो काफी अलग होगा और यह डिज़्नी प्लस हॉट स्टार पर आएगा।

मलाइका ने जो फोटो शेयर की है उस पर लिखा है कि मूविंग विद मलाइका। मलाइका ने इसके साथ ही अपने इस नए शो को लेकर बाकी की जानकारी भी दी है।बता दे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपना एक शर्माते हुए फोटो शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, मैंने हाँ कह दिया है। इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई भी दी थी। मलाइका के फैंस खुशी से झूम उठे थे और उन्होंने सोचा था की एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के शादी के प्रपोजल को हा कह दिया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

साल 2019 में उन्होंने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिसियल किया था। शादी को लेकर भी दोनों अलग अलग इंटरव्यू में बात कर चूके हैं। अर्जुन ने हमेशा कहा है की जब वो शादी का पक्का फैसला करेंगे तो इसका ऐलान भी कर देंगे। कॉफी विद करण शो के दौरान भी उन्होंने इस बारे में बात की थी। करण के शो पर अर्जुन कपूर ने कहा था, मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहता हूँ। मैं देखना चाहता हूँ कि मैं कहाँ जा रहा हूँ? मैं एक रिअलिस्टिक इंसान हूँ, मैं कुछ छुपा नहीं पा रहा हूँ। मैं और स्टेबल होना चाहता हूँ। सिर्फ पैसों के मामले में ही नहीं, बाकी भी अगर मैं खुश हूँ तभी मैं अपनी पार्टनर को खु़श रख सकता हूँ और मेरी बहुत सी खुशी मेरे काम से आती है।

Related Articles

Back to top button