इतने साल की हो चुकी है मलाइका अरोड़ा ? अपने उम्र से दिखती है 10 साल छोटी : इतने करोड़ संपत्ति की मालकिन है मलाइका, महंगे कार है शामिल

manoranjan बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार मलाइका अरोड़ा आज अपना 49 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड की ग्लैमरस और फैशनेबल ऐक्ट्रेसेस की जब बात होती है तो मलाइका अरोड़ा का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। 49 साल के होने के बाद भी कैसे फिट रहा जाता है और अपनी उम्र से कैसे 10 साल छोटा दिखा जा सकता है कोई मलाइका अरोड़ा से सीखें। मलाइका अक्सर अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका ने अपने कैरिअर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। हालांकि मलाइका अरोड़ा बचपन में ऐक्ट्रेस या मॉडल नहीं बल्कि एक स्कूल टीचर बनना चाहती थी। वो भी साइकोलॉजी जैसे सब्जेक्ट की। ज़ाहिर है मलाइका एक्टिंग से ज्यादा डान्सिंग में ही पहचानी जाती है।

आज भी मलाइका के गाने जबर्दस्त हिट होते हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने पिछले 12 सालों से बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना ली है।पर अभी भी वो अपना जलवा बिखेर थी फैशन शोज़ में नजर आती है, कभी किसी रिऐलिटी शो को जज करते हुए नजर आती है और अभी तक किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म में लीड रोल उन्हें नहीं मिला है। भले ही मलाइका फिल्मों से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा का हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है। ऐक्टर्स की नेट वर्थ के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के नेट वर्थ ₹80,00,00,000 के आसपास है। मलाइका अरोड़ा के पास खुद का आलीशान घर भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका के घर की कीमत ₹20,00,00,000 से ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा के घर में उनकी आराम की हर चीजों को शामिल किया गया है। मलाइका अपने बेटे के साथ इस घर में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा गाड़ियों की भी शौकीन हैं। मलाइका अरोड़ा के पास से 1करोड़ 50 लाख की बीएमडब्ल्यू सेवन सिरीज़, 20,00,000 की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 96,00,000 की बीएमडब्ल्यू एक्स सेवन के साथ 2,00,00,000 की कीमत से भी ज्यादा की रेंज रोवर वॉक हैं। ज्यादातर देखा गया है कि फिल्मों में काम ना करने पर ऐक्टर और ऐक्ट्रेसेस दोनों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन मलाइका का इस पर कोई फर्क नहीं दिखता है।

मलाइका आज भी एकदम ग्लैमरस वाली दुनिया में छाई रहती है और वो कई डांस शोज भी जज करती है। साथ ही ऐड के जरिए भी अच्छा खासा पैसा कमाती हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी। अब वो अरबाज खान के साथ तलाक ले चुकी है। अब वो अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। वो अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीटाउन की सबसे फेमस कपल्स में से एक है। दोनों लव बर्ड्स ज्यादातर इवेंट पार्टी में साथ ही नजर आते हैं और दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखी जाती है।

Related Articles

Back to top button