Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन, सोमनाथ मंदिर में दिया 1.5 करोड़ दान
मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष पीके लाहिड़ी और सचिव योगेंद्र भाई देसाई ने किया। वहीं मंदिर समिति की तरफ से मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश को सारनाथ ज्योतिर्लिङ्ग का चित्र भी दिया गया। बता दें, हिंदुओं का पावन स्थल सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पहला माना जाता है। कहते हैं कि इसका निर्माण स्वयं चंद्रदेव सोमराज ने किया था, जिसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। गौरतलब है कि अंबानी परिवार भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा रखता है। इतना ही नहीं अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हैं।
सभी हिंदू त्योहारों को पूरे उत्साह से मनाया जाता है। सितंबर 2022 में मुकेश अंबानी और राधिका ने कई मंदिरों में माथा टेका था। 16 सितंबर 2022 को भी अपने परिवार और राधिका के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करते नजर आए थे। मुकेश अंबानी ने तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट को ₹1,50,00,000 का दान दिया था। वहीं अंबानी परिवार को केरल गुरुवायूर मंदिर में भी देखा गया था। बीते 1 फरवरी को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत शोडषोपचार पूजन किया था।
यह भी पढ़ें: Rajim Mela में अव्यवस्था के कारण घट गया साधुओं संतो की संख्या, साथ हि इस बार कई प्रकार की कमी देखी गई है