दंतेवाड़ा: नारी निकेतन में तानाशाही महिलाओं के साथ दुर्व्यहार

chhattisgarth news

दंतेवाड़ा: जिला के नारी निकेतन में अधीक्षिका का हिटलरशाही वाला वीडियो सामने आया है। निकेतन में रहने वाली महिलाओं से अधिक शिका खुद की सेवा करवाती है। महिलाओं को प्रताड़ित कर रोज़ हाथ पैर दबाती रही। घर में झाड़ू पोछा भी करवाती थी। ऐसा नहीं करने पर गला दबाकर लात ही लात मारती भी थीं। अधीक्षिका के इस रवैये का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह एक कुर्सी में बैठ अपनी सेवा करवाती नजर आ रही है। दरअसल, दंतेवाड़ा में स्थित नारी निकेतन में वर्तमान में

अपने घर का सारा काम करवाती है

कुल 12 युवती और महिलाएं रहती हैं। इनमें से कोई अनाथ कई बेसहारा हैं तो कई परिवार से तंग आकर नारी निकेतन का सारा ली है। इनमें से एक महिला ने वीडियो बनाकर इसको वायरल कर दिया। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है की अधीक्षिका किस तरह से कूलर के सामने आराम से कुर्सी पर बैठी हुई है और नारी निकेतन की एक महिला से अपने पैर दबा रही है या पहली बार नहीं आया बल्कि हर दिन ऐसाअपने घर का सारा काम करवाती है होता है। नारी निकेतन की एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा की अधीक्षिका कल्पना रात अपने घर का सारा काम करवाती है, हाथ पैर भी दबाती है, साथ ही हमें खाना तक नहीं देती। यदि खाना मांग और काम करने से मना कर दे तो पैरों से मारतीं हैं, गला दबा देती है। वहीं गुस्से में अपने मोबाइल फ़ोन से सिर पर भी मार कर उल्टा लटका देने की धमकी देती है।

कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया

महिलाओं ने कहा कि हम अधीक्षिका की प्रताड़ना से तंग आ चूके हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी अरुण नाग ने बताया कि मामला उजागर होने के बाद दीपिका को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले की विभागीय जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के लिए एक कमिटी बनाई जाएगी। नारी निकेतन खोलने का उद्देश्य उन अनाथ, अविवाहित, विधवा, प्रताड़ित और बेसहारा महिलाएं जिनके पास घर नहीं है उन्हें सहारा देनाहै। लड़कियां या महिलाएं जिनकी उम्र 16 साल से अधिक है उनको समाजिक और शैक्षणिक संरक्षण प्रदान करना होता है। साथ ही वह युवतिया जो शादी करने की इच्छुक हैं उनके विवाह की व्यवस्था की जाती है। पर दंतेवाड़ा महिला निकेतन की घटना कुछ और बयां कर रही है। कई अन्य महिला निकेतनों में भी महिलाओं के साथ ऐसा दुर्व्यवहार तो नहीं हो रहा है?

यहाँ भी पढ़े: घेराबंदी कर दो आरोपी को पुलिस ने घर से पकड़ा

Related Articles

Back to top button