नवरात्रि 2022 नवमी: महानवमी पर ये 3 काम करने से मां होंगी प्रसन्न | नवरात्रि नवमी ! समय, तिथि 2022
उदय तिथि के अनुसार नवरात्रि की 4 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। देवी दुर्गा इस संसार का आधार है ममता का रूप माँ भवानी शोक विनाशन मानी जाती है। कहा जाता है कि माँ के सच्चे मन से आराधना करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। इसलिए हम आपको इस वीडियो में माँ की पूजा का शुभ समय बताने जा रहे हैं।हवन का मुहूर्त सुबह 6:21 पर है, वहीं दोपहर 2:20 पर इसकी समाप्ति होगी। वहीं अश्विनी नवरात्रि व्रत का पारण 2:20 के बाद किया जायेगा। अश्विनी शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि नवरात्रि महोत्सव का समापन दिन होता है।
इस दिन माँ दुर्गा के नौ रूपों देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्त्व है। नौ कन्याओं का इस दिन पूजन किया जाता है और उन्हें भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है। इन सभी को माँ दुर्गा के नौ रूप मानकर पूजन किया जाता है। पूजन भोजन के पश्चात नौ कन्याओं और उनके बटुकों उपहार भी दिया जाता है। कहते हैं कन्या पूजन से पूरे नवरात्रि की पूजा में दो गुना फल मिलता है। नवरात्रि की नवमी पर हवन करने का विधान है। इसमें देवी का जाप करते हुए हवन में आहुति दी जाती है। मान्यता है कि नवमी पर हवन करने से 9 दिन के तप का फल कई गुना शीघ्र प्राप्त होता है।
यहाँ भी पढ़ें: बॉलीवुड के अभिनेत्री जरीना खान का बोल्ड लुक, देख फैंस हुवे फिदा