अब संविदा कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल : कर्मचारियों ने 4 सूत्रीय मांगो पर शुरू किया धरना, सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप, देखे रिपोर्ट
40 फीसदी संविदा कर्मी जो कि सरकारी कर्मचारियों की जगह अपना कार्यभार संभाल रहे थे और अब वो भी हड़ताल पर जाने वाले हैं, उन्होंने बताया था कि किस तरह से बीते तीन महीने पहले ही इनकी हड़ताल निर्धारित थी। कर्मरत तरीके से उन्होंने पहले आंदोलन किया और अब आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे चार सूत्रीय मांगों को लेकर। वहीं रायपुर में आज कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन की बैठक होने वाली है। दोपहर 2:00 बजे तमाम संगठनों के संयोजक की बड़ी बैठक बुलाई गई है।राजपत्रित कार्यालय में बैठक होगी और हड़ताल को लेकर माना जा रहा है कि कोई अहम फैसला हो सकता है।
आपको बता दें कल सीएम भूपेश बघेल ने आंदोलन खत्म करने की हिदायत भी दी थी। साथ ही अपील भी उन्होंने की थी और यह भी कहा था कि कर्मचारियों के हित में ही फैसला लिया जाएगा। ये भरोसा दिलाया गया था सीएम भूपेश बघेल की तरफ से। इसी बीच आज दोपहर 2:00 बजे राजपत्रित कार्यालय में कर्मचारी संघ की बड़ी बैठक और माना जा रहा है कि अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर के कोई बड़ी यहाँ से घोषणा या फिर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।