एक बार फिर भारी बारिस ने दी आहट : छत्तीसगढ़ के कई इलाको में आया बाढ़, गांव हुए टापू में तब्दील, घरो में घुसा पानी
इसके अलावा जिला मुख्यालय से लगे कोकड़ापाड़ा में नाले के जलस्तर ने लोगों के सामने बाढ़ जैसे हालात खड़े कर दिए हैं। यहाँ लोगों को रेस्क्यू करने का काम लगातार किया जा रहा है। बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया है। क्षेत्र में बाढ़ आने से आफत मची हुई है। बताया जा रहा है कि पदेरा नाले में चार से पांच मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गए। नगर सेना प्रमुख निर्मल साहू ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है।
लोगों ने बताया कि मवेशियों को उनके मालिक ने नाले से कुछ दूरी पर बांध कर रखा था।लेकिन रात में हुई मूसलाधार बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिसमें मवेशी बह गए। बहरहाल और दूसरे दिन भी बीजापुर में बारिश जारी है। ऐसे में हालात और भी बिगड़ने की संभावना है। बचाव दलों को अलर्ट कर दिया गया है।
यहाँ भी पढ़े: बस और ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर, बस के उड़े परखच्चे : टक्कर से यात्रियों में मचा हड़कंप, 7 यात्रियों का आई गंभीर चोटे