Pakistan Economy Crisis: संकट से परेशान पाकिस्तान की चीन ने की मदद, दी इतनी रकम

Pakistan Economy Crisisपाकिस्तान की हालत इन दिनों कैसी चल रही है? यह किसी से छुपा नहीं है। पाकिस्तान इन दिनों गुरबत के (Pakistan Economy Crisis) दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बाकी देशों से मदद की गुहार लगा रहे थे। इस बीच अब पाकिस्तान के लिए एक राहत भरी खबर आई है। पाकिस्तान की मदद के लिए चीन आगे आया है। उम्मीद है इससे पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था सुधरेगी। उसकी तंगी दूर हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान को चीन ने राहत की है। कर्ज के लिए कई देशों में भटकने के बाद भी पाकिस्तान को कहीं से मदद नहीं मिल रही थी।

जिसके बाद अचानक चीन ने उसे अपनी बीमार अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए 70,00,00,000 अमेरिकी डॉलर की मदद की है। यह मदद ऐसे समय पर आई है जब उसे इसकी सख्त जरूरत है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक, जिन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में ऐलान किया था कि पाकिस्तान चीन से मदद की उम्मीद कर रहा है। और शुक्रवार को इशाक दार ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए। बताया कि चीन ने 70,00,00,000 अमेरिकी डॉलर दे दिए हैं। तो वहीं इस बारे में डार ने ट्वीट के जरिए बताया कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को चाइना डेवलपमेंट बैंक से आज $70,00,00,000 का फंड मिला है।

इस मदद के बाद पाकिस्तान के। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने इस विशेष मित्र के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आगे लिखा कि चीन पाकिस्तान का सहयोगी देश है। हम सभी आइएमएफ समझौते का इंतजार कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही चीन ने मदद करके यह साबित कर दिया कि वह पाकिस्तान का सच्चा दोस्त है। इन बातों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिवालिया होने से बचने के लिए पाकिस्तान सरकार लगातार कोशिश कर रही है। हम आइएमएफ से आर्थिक पैकेज पाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार जो कुछ हफ्ते पहले 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निम्न स्तर तक चला गया था, उसमें अब सुधार हो गया है। यानी वो अब बढ़कर चार बिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब पहुँच गया है। ज़ाहिर है कि आर्थिक तंगी की मार झेल रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान के हालात हर रोज़ यानी दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान में रोज़मर्रा के सामानों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके अलावा पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी धीरे धीरे सिमटता जा रहा है।

पाकिस्तान को लेकर तो यहाँ तक कहा जाने लगा था कि जल्द से जल्द हालातों को ठीक करने के लिए पाकिस्तान ने कुछ काम नहीं किया तो उसकी भी हालत श्रीलंका जैसी हो सकती है। पांचवीं सबसे बड़ी आबादी वाले देश पाकिस्तान में आवाम को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए तय कीमत से ज्यादा दाम में सामान खरीदना पड़ रहा है। यहाँ पेट्रोल, डीजल समेत कई जरूरी सामान भी आम लोगों की पहुँच से बाहर हो चूके हैं। बहरहाल, अब चीन ने यह मदद की है और देखना होगा कि इस मदद से पाकिस्तान के कितने हालात सुधर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Pakistan economic crisis: एस जयशंकर “विदेश मंत्री” के बयान से पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ सकती है

Related Articles

Back to top button