खड़े ट्रेलर वाहन से टकराया यात्री बस : नशे में धुत ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया, 6 से अधिक यात्री घायल, देखे रिपोर्ट

खड़े ट्रेलर वाहन से टकराया यात्री बस : नशे में धुत ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया, 6 से अधिक यात्री घायल, देखे रिपोर्टकोरबा जिले के बांगो थाना अन्तर्गत चुटिया पौड़ी के बीच बुधवार गुरुवार की रात सड़क हादसा हो गया। रात करीब 2:00 बजे यहाँ सड़क पर खड़े ट्रेलर से यात्री बस टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी, वहीं कई लोग घायल हो गए। मृतक का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में कराया गया है। वहीं छ: से अधिक घायलों को उड़ी उपरोड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ऐक्सिडेंट के बाद ड्राइवर कंडक्टर फरार हो गए।

जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक 82 वर्षीय रामचन्द्र सिंह अपने बेटे से मिलने रायपुर आ रहे थे। दुबे ट्रांसपोर्ट की बस में करीब 30 यात्री सवार थे। नशे में धुत ड्राइवर बस पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और खड़े ट्रेलर से टकरा गया। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। इसके बाद यात्रियों ने ही डायल 112 और 108 एंबुलेंस को कॉल किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जे एस जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मृतक के शव का पंचनामा कर बांगो थाने को जानकारी दी गई है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जे एस जनार्दन ने कहा कि मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रामचन्द्र सिंह बस से बिहार के औरंगाबाद जिले से रायपुर के लिए निकले हुए थे। रायपुर में उनका बेटा अरुण सिंह अपने परिवार के साथ रहता है।

यहाँ भी पढ़े: चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई : आरोपी ने अपने रबर के पट्टे, लाठी, ईंट के टुकड़े और हाथ मुक्के से किया मारपीट, देखे रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button