बिलासपुर- पुल के नीचे मिला खून से लथपथ युवक का शव देखें रिपोर्ट

bilaspur-newsबिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सागौन प्लांटेशन के पास नाले में युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। उसकी बाइक नाले में पुल के नीचे गिरी पड़ी थी। युवक के शरीर में चोटों के निशान देखकर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने कोटा क्षेत्र के गोंडा मार्ग गांव के सागौन प्लांटेशन के पास नाले में युवक के शव को पड़ा देखा। शव पानी से भीगकर अगर गया था। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी ग्राम पंचायत भी जा के सरपंच राम कुमार टंडन को दी।उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। इस बीच ग्रामीणों ने मृतक युवक की पहचान बेलवा निवासी शैलेश विश्वास के रूप में की है।

वह बेलपान में अपने भाई के साथ सैलून चलाता था। इस घटना की जानकारी मिलते ही ताकत पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। घटनास्थल कोटा थाना क्षेत्र में है। लिहाजा कोटा पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर शव का परीक्षण किया तब पता चला कि युवक के स्तर सहित अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के आसपास खून भी फैला हुआ था। ऐसे में उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की जांच और पूछ्ताछ में यह भी पता चला है कि युवक शैलेश का गांव के लोगों से आए दिन विवाद होता था। इसके साथ ही वह गांव में दबंगई भी करता था। गुरुवार की शाम को भी गांव के युवकों ने उसके विवाद होने की जानकारी मिली थी। लिहाजा पुलिस संदेहियों से पूछ्ताछ कर रही है|

यहाँ भी पढ़े: छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गेड़ी में चढ़ कर खेला फुटबॉल

Related Articles

Back to top button