Pragya Singh Thakur ने हिन्दुओ को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान, अपने घर में रखने के लिए कहा हथियार

madhyapradeshमध्यप्रदेश से भोपाल की सांसद साध्वी Pragya Singh Thakur एक बार फिर चर्चा में हैं और चर्चा है उनके बयान की उस बयान की जिसमे वो जो हिंदू समुदाय से आने वाले लोग हैं उनको अपने घरों में हथियार रखने के लिए कह रही है। पूरा मामला क्या है आपको विस्तार बताते है दरअसल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कर्नाटक पहुंची थी जहाँ पर वो एक कार्यक्रम अटेंड कर रही थी। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में तमाम जो हिंदू समुदाय से आने वाले लोग हैं उनको कहा कि वह सभी अपने घरों में हथियार रखे।

इतना ही नहीं लव जिहाद पर भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यहाँ पर अपने भाषण में टिप्पणी की है।साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लव जिहाद पर कहा कि हम भी प्यार करते हैं लेकिन भगवान से प्यार करते हैं। एक सन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। एक बार फिर उनका बयान लव जिहाद को लेकर आया है। साथ ही उन्होंने हिंदुओं को अपने घरों में हथियार रखने के लिए भी कहा है। फिलहाल प्रज्ञा सिंह ठाकुर का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Ind Vs Sl: जानिये Team India का श्रीलंका के खिलाफ पूरा शेड्यूल, कब, कहां और कितने बजे देखे मैच

Back to top button