2022 में Ranveer Singh की फिल्में रहीं फ्लॉप, न्यूड फोटोशूट और अतरंगी कपड़ों से चर्चा में रहे बन गया सबसे बड़ी हाईलाइट

ranveer-singhमिस्टर Ranveer Singh ने कभी अपने लुक को लेकर लूटी लाइमलाइट तो कभी उनका न्यूड फोटोशूट ही बन गया सबसे बड़ी हाईलाइट जयेश भाई बनकर रणवीर नहीं कर पाए कुछ जोरदार, लेकिन सर्कस के जरिए ऐक्टर लूटने की कोशिश कर रहे हैं ऑडियंस का प्यार।

साल 2022 खत्म हो रहा है और लोग 2023 का स्वागत करने को पूरी तरह से तैयार है। यह साल शुरुआत से ही बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा। सिनेमा जगत में बहुत कुछ ऐसा भी हुआ जिससे कई विवाद खड़े हुए। कुछ फ़िल्में विरोध का कारण बन गयी तो कुछ सितारों को उनकी हरकतों की वजह से से लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस साल बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह भी खूब सुर्खियों में हैं। 13 मई को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फ़िल्म जयेशभाई जोरदार थिएटर्स में

रिलीज हुवी और इस फ़िल्म को रिलीज से पहले कई सारी लीगल चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। जैसे तैसे फ़िल्म को कोर्ट के कुछ शर्तों के साथ क्लीन चिट मिली, लेकिन थिएटर्स में जयेशभाई जोरदार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 86,00,00,000 के बजट में बनी ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹23,00,00,000 ही बिज़नेस करने में कामयाब रही। इसके बाद रणवीर सिंह (रणवीर सिंह) ने सोशल मीडिया पर कुछ अपनी पिक्चर्स शेयर की। इन फोटोज में कुछ ऐसा तहलका मचाया कि हर तरफ उनके खिलाफ़ आवाज उठने लगी। टीवी डिबेट्स लेकर सोशल मीडिया पर उनके न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चाएं होने लगी। यहाँ तक कि रणवीर सिंह के खिलाफ़ एफआईआर भी दर्ज हुआ।

जीसके बाद उन्हें पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज करवाना पड़ा। जैसे तैसे ये मुद्दा शांत हुआ। फिलहाल 23 दिसंबर को रणवीर सिंह (रणवीर सिंह) और दीपिका पादुकोण स्टारर फ़िल्म सर्कस रिलीज हो चुकी है। रोहित शेट्टी ने एक बार फिर सर्कस के जरिए अपने आइकॉनिक क्लासिक कॉमेडी फ़िल्म के साथ वापसी की है। कुल मिलाकर कहें तो रणवीर सिंह का ये साल जाते जाते उनके लिए अच्छा साबित हो रहा है।

यहाँ भी पढ़े: Akshay Kumar : साल 2022 ने किया निराश, बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म हुइ बंटाधार

Related Articles

Back to top button