रिश्तेदार ने किया 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म : आरोपी ने लड़की को घूमाने के बहाने दोस्त के रूम में लेजाकर किया दुष्कर्म, देखे रिपोर्ट

BILASछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 15 साल की लड़की से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को घूमाने के बहाने परिचित आरोपी अपने साथ दोस्त के मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी दी और छोड़कर भाग निकला। किसी तरह लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है।

सिविल लाइन क्षेत्र के 27 स्कूल स्थित आदर्श चौक निवासी रवींद्र सिंह ठाकुर उसका परिचित हैं और दूर का रिश्तेदार भी हैं। शुक्रवार को लड़की स्कूल जाने के लिए निकली थी, तभीरवींद्र सिंह बाइक पर आया और उसे घूमाने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गया। रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहाँ उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी।

साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी दी। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया।लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगने पर लड़की के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। सीआई उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

यहाँ भी पढ़े: शिक्षक दिवस के दिन नदी में बहे शिक्षको में से एक का मिला शव : रायपुर- एनीकेट में बहे थे 4 लोग, 1 का मिला शव, देखे रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button