Russia Ukraine War: रूस के ही सेना ने रूस के मिलिट्री कैंप पर किया हमला, 11 सैनिकों की मौत, 15 से ज्यादा सैनिक घायल
रूस ने दोनों हमलावारों को पूर्व सोवियत संघ का नागरिक बताया है। बाकी सैनिकों के साथ ही दोनों सैनिक भी शनिवार को फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने अचानक बाकी सैनिकों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में रूस के सैनिकों ने दोनों को मार गिराया। एजेंसी के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने हमले से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी दक्षिण पश्चिम रूस के बेलगोरोड इलाके में हुई। यह शहर यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है।