Sakshi Tanwar 50 साल की उम्र में भी है कुंवारी, बिना शादी के ही एक्ट्रेस बन चुकी है एक बेटी की मां
हालांकि उनका शादी पर पूरा विश्वास है क्योंकि अपने परिवार में उन्होंने कई सफल शादियां देखी है। लेकिन शादी के बावजूद एक्ट्रेस एक बेटी की माँ बन चुकी है।दरअसल, साक्षी ने साल 2018 में एक 8 महीने की बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने द्वितीया रखा है। आज साक्षी भले ही सिंगल हैं लेकिन वो द्वितीया को गोद लेने के बाद काफी खुश हैं और बेटी को गोद लेने के बाद उनकी जिंदगी की खुशियां और ज्यादा बढ़ चुकी है।साक्षी के अनुसार बेटी के आने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव भी आए हैं। इसका एक्सपिरियंस भी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था।
उन्होंने बताया था कि भले ही अपने कई सीरियल्स में उन्होंने माँ का किरदार निभाया है लेकिन असल में ये अनुभव अभिनय की दुनिया से बिल्कुल अलग होता है।बता दें कि साक्षी तंवर का जन्म राजस्थान के अलवर में एक रिटाइर्ड सीबीआई ऑफिसर के घर हुआ। उनकी पढ़ाई अलग अलग केंद्रीय विद्यालयों से पूरी हुई। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साक्षी ने दूरदर्शन के एक शो के लिए ऑडिशन दिया था जहाँ वो सेलेक्ट हो गई। इसके बाद दूरदर्शन के शो अलबेला सुर मेला से 1988 में करियर की शुरुआत की।
इसके बाद साक्षी सीरियल कहानी घर घर की में नज़र आईं जो करीब 8 साल तक चला। इस शो ने उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया। इस शो में वो पार्वती के किरदार में नजर आई थी।आज भी हर कोई उन्हें इसी नाम से जानता है।कहानी घर घर की में जहाँ साक्षी ने एक आदर्श बहू, पत्नी और माँ के रूप में पहचान बनाई तो वहीं साल 2011 में साक्षी टीवी शो बड़े अच्छे लगते है में नज़र आयीं। इसमें साक्षी ने को स्टार राम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया। इस शो में साक्षी ने राम कपूर के साथ कई इंटीमेट सीन भी दिए थे, जिसकी वजह से वो खूब चर्चा में रही थी।
टीवी जगत के अलावा साक्षी ने बड़े पर्दे पर भी अच्छी पहचान कायम की है। उन्हें साल 2016 में आई फ़िल्म दंगल में देखा गया। ये उनके करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म साबित हुई।इस फ़िल्म में उन्होंने आमिर खान की पत्नी दया कौर का किरदार निभाया था। फ़िल्म दंगल सुपरहिट हुई थी। इसके अलावा साक्षी सनी देओल की फ़िल्म मोहल्ला 80 में भी नजर आ चुकी है। 2022 में आई अक्षय कुमार की फ़िल्म सम्राट पृथ्वीराज में भी साक्षी राजकुमार संयोगिता की माँ के रूप में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो और फिल्मों के अलावा साक्षी कई वेब सिरीज़ में भी काम कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: शादी के 24 घंटे बाद ही टूटी Rakhi Sawant की शादी, राखी के पति ने दिया धोखा, सता रहा लव जिहाद का डर