रामायण के राम अरुण गोविल को देख कर मुस्लिम परिवार के खुसी का नहीं रहा ठिकाना: ऐसा लगा मानो देख लिया हो सच मुच में भगवान श्रीराम को
क्या हिंदू, क्या मुसलमान? वो सबके लिए भगवान राम के समान है। एअरपोर्ट पर ऐसा ही हुआ। एक मुस्लिम शख्स अरुण गोविल को देखकर इतना ज्यादा खुश हो गया की उसके चेहरे से एक सेकंड के लिए भी मुस्कान नहीं गयी। उसने फटाफट अपनी पत्नी और बेटे को जाकर कहा कि वो अरुण गोविल के साथ जाकर फोटो के लिए खड़े हो जाएं। इस दौरान मुस्लिम शख्स मानो खुशी से उछल रहा था।ऐसा लग रहा था कि उसे सचमुच भगवान श्री राम मिल गए हो।
उसने अपने बेटे और पत्नी को अरुण गोविल के साथ खड़ा कर कई तस्वीरें खींच डाली, लेकिन उसके चेहरे की जो खुशी थी उसे देखकर यही लग रहा था कि वह भगवान श्रीराम का कितना बड़ा भक्त होगा। ऐसा मन हर लेने वाला दृश्य दुनिया में सिर्फ और सिर्फ भारत में देखने को मिलेगा। जहाँ मजार के आगे हिंदू अपना सिर झुकाता है और श्रीराम की पूजा मुसलमान करता है। सच में ये नजारा जिसने भी देखा उसे अपनी संस्कृति पर गर्व हो गया।