सिंगर पलक मुचाल जल्द बनेंगी दुल्हनिया, फेमस म्यूज़िक कम्पोज़र संग इस दिन लेंगी फेरे : जानिए कौन है पलक के होने वाले पति
मिथुन और पलक लेने जा रहे हैं सात फेरे अगले महीने 6 नवंबर को पलक और मिथुन का शुभ विवाह होगा, जिसकी तैयारियां दोनों परिवार में जोरशोर से शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलक और मिथुन की शादी की रस्मों की शुरुआत 4 नवंबर को होगी। शादी की तमाम रस्में 3 दिन तक चलेगी। 4 नवंबर और 5 नवंबर को हल्दी, संगीत और मेंहदी की रस्में होंगी।जबकि 6 नवंबर को पलक और मिथुन सात फेरे लेंगे। बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के इन दो नामचीन सितारों की शादी के लिए मुंबई का एक फेमस फाइव स्टार होटेल पांच, छह और सात तारीख के लिए बुक करवाया गया है। इस शादी में दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।
साथ ही फ़िल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स पलक और मिथुन की शादी में बधाई देने के लिए पहुँच सकते हैं।बात करे पलक और मिथुन के रिश्ते की तो कहा जा रहा है कि यह एक अरेंज मैरिज है। दोनों परिवारों की रजामंदी से पलक और मिथुन का रिश्ता तय हुआ है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि पलक और मिथुन दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट कर रहे थे। हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था।अब ये दोनों सात फेरों और सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पलक मुच्छल इंदौर की रहने वाली हैं तो वहीं मिथुन बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक फैमिली से हैं।
मिथुन के दादा पंडित राम प्रसाद शर्मा हैं, जिन्होंने संगीत की दुनिया में खूब नाम कमाया हैं।वहीं मिथुन के चाचा प्यारेलाल शर्मा है, जो विख्यात संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के रूप में संगीत प्रेमियों द्वारा याद किए जाते हैं। मिथुन के पिता नरेंद्र शर्मा म्यूसिक अरेंजर हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।मिथुन ने भी संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में फ़िल्म जहर में एक गाने वो लम्हे में कम्पोजिंग के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ के नहीं देखा। उन्होंने अनवर, मर्डर टू, जिस्म टू, आशिकी टू, एक विलन से लेकर हाफ गर्ल्फ्रेन्ड, कबीर सिंह, राधेश्याम और शमशेरा जैसे फिल्मों के लिए गाने तैयार किए हैं। वहीं पलक भी इंडस्ट्री की नामी सिंगर है।