अचानक गैस सिलेंडर हुआ लीक, लगी आग : हादसे में 3 लोग हुए घायल, 50 % जला तीनो का शरीर, देखे रिपोर्ट

korba-newsकोरबा जिले के बालको सेक्टर 4 काली मंदिर के पास संजय नगर बस्ती में सिलिंडर में आग लग गई। मंगलवार दोपहर को हुए हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं। गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने के कारण आग लगी है? सभी घायलों को बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बालको थाना क्षेत्र की है। बालको थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अजय सोनवानी ने बताया कि संजय नगर बस्ती में चमन लाल यादव उम्र 27 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है।

दोपहर 12:00 बजे उसकी पत्नी सुष्मिता यादव उम्र 23 वर्ष और उसकी भाभी देवकी यादव उम्र 39 वर्ष किचन में खाना बना रही थीं। सुष्मिता थोड़ी देर बाद किसी काम से रसोई घर से चली गयी।इस दौरान गैस सिलेंडर की पाइप रेगुलेटर से अलग हो गई और गैस लीक होने लगी। भाभी देवकी ने तुरंत देवर चमन लाल और देवरानी सुष्मिता को आवाज दी भाभी की आवाज सुनकर तुरंत देवर देवरानी किचिन में आए लेकिन तब तक सिलेंडर में आग लग गई। देवर, देवरानी और भाभी तीनों आग की चपेट में आकर झुलस गए।

तीनों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी वहाँ पहुंचे और डायल 112 को भी सूचना दी गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बालको अस्पताल में भर्ती कराया और उनके बयान दर्ज किए। गनीमत ये रही कि भाभी के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे तो उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं भाभी के पति बालकों में ठेका मजदूर है वो ड्यूटी पर गए हुए थे। छोटा भाई चमन लाल यादव भी बालको प्लांट में ठेका कर्मी हैं, जो सोमवार को नाइट ड्यूटी कर मंगलवार को सुबह घर आया हुआ था। इस दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया। तीनों 50 फीसदी के करीब जले हैं।

Related Articles

Back to top button