विधवा महिला से युवक ने किया छेड़खानी : जांजगीर चांपा- मारपीट और छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

janjgeer champaजांजगीर चांपा जिला में विधवा महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिला के पामगढ विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेव में एक युवक पर विधवा महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ़ धारा 294,323,354,506 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेव निवासी विधवा महिला पामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दी कि गांव का ही रेशम टंडन से उसका विवाद है। विवाद होने के बाद पीड़िता के साथ युवक ने मारपीट किया और उसके साथ छेड़खानी भी की। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यहाँ भी पढ़े: सलमान खान ने किया दीपिका को फिल्म ऑफर ! लेकिन दीपिका ने कर दिया इंकार : आखिर क्या थी इसके पीछे की वजह ? जानने के लिए पढ़े ये न्यूज़

Related Articles

Back to top button