Umesh Pal Case CCTV Footage: जब गोली चलने पर गली में भागा था उमेश पाल, हत्याकांड के 20 दिन बाद सामने आई एक और फुटेज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के 22 रोज़ बार इस कांड के दिन की एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि उमेश पाल के पीछे हमलावर बंदूक लेकर दौड़ता है, उन पर गोली चलाता है। इस पूरे कांड के दौरान एक लड़की गली में बने घर से सामने निकलती है। वो गोली चलता देख कर दूसरी ओर भागती है। कुछ देर बाद सिपाही राघवेंद्र सिंह भी इस गली में आता है फिर बम से हमला होता है और फिर धुएं का गुबार छा जाता है।
उमेश पाल हत्याकांड के 22 रोज़ बाद आई है सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस के राडार पर हैं। इस फुटेज को गली के उसी कैमरे से लिया गया है जिसके नीचे उमेश पल खुद को पहली गोली लगने के बाद भागा था। उमेश पाल के घर के बाहर एक क्रेटा गाड़ी में सवार हमलावारों ने उसपर गोली चलाई थी। गोली से बचने के लिए उमेश पाल इसी गली के अंदर भागा था। गली के अंदर अतीक अहमद के कथित बेटे असद ने उसका पीछा किया। इस पर गोली चलायी।
गोली लगने के बाद भी असद ने उसका पीछा किया और उस पर इतनी गोलियां चलाईं की उमेश की जान चली जाए। घटना के कुछ देर बाद सिपाही राघवेंद्र सिंह भी ऐसी गली में आया था। उसकी भी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है। इस गली में जीस लड़की का घर था। उसने गोली चलने की आवाज सुनकर घर का दरवाजा खोला था। जब देखा कि सामने गोली चल रही है तो वो दूसरी ओर भागीं। उसके पीछे सिपाही उमेश, उसके पीछे सिपाही राघवेंद्र सिंह भागा और सभी पर गोली और बम चलते रहे।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे सबूत मानकर इसकी फोरेंसिक जांच करा रही है। इसके अलावा तमाम हमलावारों की तलाश भी की जा रही है जो घटना के दिन से ही फरार है। लेकिन प्रयागराज की इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें देखकर लोग दहल गए। लोग दहल गए हैं। उस घटना को देखकर जो शाम को 4:56 पर प्रयागराज के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक में घटित हुई। लोगों का कहना है कि इसी घटना के बाद हमलावर फरार हैं।
जब तक उनकी तलाश के लिए कोई खास कदम नहीं उठे है। अगर ये हमला व रसद है जो अतीक अहमद का बेटा बताया गया है तो वो कहा है इसके बारे में पुलिस ने अब तक कोई जानकारी क्यों नहीं दी और क्यों नहीं बताया कि हमले के वक्त अपना चेहरा ढंक कर नहीं आया था? क्यों नहीं बताते की ऐसा यहाँ से भागकर कहा गया और क्यों नहीं बताते कि 22 दिनों की फर्रारी में इन सभी को शह देने वाला कौन इंसान है?
यहाँ भी पढ़े: Delhi Varanasi Vande Bharat Express Schedule: नए कोच के साथ अब 5 दिन चलेगी वंदे भारत Train