चाचा ने सगी गूंगी भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी दो साल तक लगातार करता रहा दुष्कर्म : पीड़िता ने इशारो और लिखकर अपने माता-पिता को दी जानकारी

crime newsभिलाई के वैशाली नगर थानाक्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद असलम खान उम्र 40 साल ने अपनी गूंगी भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। उसने सोचा कि वो किसी को कुछ बता नहीं पाएगी। इसलिए 2 साल पहले घर में अकेला पाकर उसने अपनी ही भतीजी की आबरू लूट ली। साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। डर के मारे युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया तो चाचा की हिम्मत बढ़ गई। पिछले 2 साल से जब भी मौका पाता भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था।

वैशाली नगर थानाप्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की आबरू किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके चाचा ने लूटी है। उसके यह घिनौना कार्य पिछले दो सालों से चलता आ रहा है। लड़की जब 16 साल की थी तब पहली बार घर में अकेला पाकर चाचा ने उससे रेप किया था। उसने उसे धमकी दी थी कि यदि वह किसी को कुछ बतायेगी तो वह उसे जान से मार देगा।

डर के मारे बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया, इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसने सबसे पहले 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 2021 में और फिर 19 अप्रैल 2022 को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता को लगा की चाचा की गंदी हरकतें नहीं रुकने वाली है तो उसने अपने माता पिता को इशारों में और लिखकर सारी सच्चाई बताई। वैशालीनगर पुलिस ने प्रीता की रिपोर्ट पर मोहम्मद असलम खान के खिलाफ़ धारा दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button