Weather Update: लू के थपेड़ों से बढ़ेगी मुश्किल, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

Weather Updateभारत के कई इलाकों में फरवरी के महीने में ही गर्मी (Weather Update) लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश से राहत भी मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ घंटों में देश के किन राज्यों में बारिश होगी। साथ ही किन इलाकों में पारा चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में 23 फरवरी को भी भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से।

छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में अलग अलग जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर असम में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि देश के किस हिस्से में बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर, पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत में ज्यादातर तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में।

अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। वहीं बात करें देश की राजधानी की तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री होने की संभावना है। दिल्ली में बादल छाये रहेंगे। वहीं बात करें अन्य राज्यों की तो कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। मुंबई में मौसम साफ रहेगा। यहाँ न्यूनतम तापमान 18 डिग्री अधिकतम तापमान 34 डिग्री हो सकता है। इसके अलावा बेंगलुरु में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: वायरल हो रहा है Swara Bhaskar का पुराना ट्वीट, पति को बोला था भाई। लोग बोले – भैया अब सैंया हो गए

Related Articles

Back to top button