Weather Update: नोएडा में स्कूल बंद, येलो अलर्ट जारी, ठंड के आगोश में होगी नए साल की शुरुआत
बुधवार को दिल्ली एनसीआर में शीत लहर से राहत रही। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा यानी की 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी की 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहाँ अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री आयानगर में 5.4 डिग्री और एनसीआर के कई इलाकों में अभी तापमान में बढ़ोतरी हुई।
गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और गाजियाबाद में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 2 दिन के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके पीछे पहाड़ों में बर्फबारी को कारण बताया जा रहा है। इस कारण से हवाएं उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों में ठंड का असर दिखाएंगे। मालूम हो कि दिल्ली में सोमवार को सबसे ठंडा दिन था। इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम यानी की 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ था। आज के अनुमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
उत्तर भारत के कई इलाकों में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे की मार से यूपी के कई जिले इस वक्त परेशान है। इस ठंड में बच्चों को सुबह सुबह उठ कर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अब यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के स्कूलों में पहली से आठवीं तक फिजिकल क्लास आयोजित ना करने की घोषणा की गई है। प्रशासनिक आदेश को सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक मानना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहाँ पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अभी शीतलहर का असर जारी रहेगा। कह सकते हैं कि अभी दो चार दिनों के लिए ठंड से फौरी राहत मिल गई है, लेकिन यह सिर्फ कुछ ही दिनों की है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का एक और दौर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: राजस्थान में 0 डिग्री, बाकी भारत में शीत लहर का कहर, कैसा है आपके शहर का हाल