Weather Update: बठिंडा में विजिबिलिटी हुई जीरो, दिल्ली-एनसीआर में 4 डिग्री लुढ़का पारा

Weather Updateपहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से उत्तर भारत के मैदानी इलाके में लोग ठंड से कांप रहे हैं। सोमवार की तरह मंगलवार को भी दिल्ली एनसीआर शीतलहर(Weather Update) और घने कोहरे की चपेट में रहा। कड़ाके की सर्दी का असर यह रहा कि दिल्ली में सोमवार को सीज़न का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट हुई। अलग अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति होने के कारण दो इलाकों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुँच गया। जबकि तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार सुबह दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति और घने कोहरे की चादर रही और यही हाल मंगलवार को भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से पालम में सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर पर पहुँच गई।

पंजाब के भटिंडा में विजिबिलिटी ज़ीरो, अमृतसर, अंबाला में 25 मीटर और हिसार में भी 25 मीटर रही। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई थी और अधिकतम तापमान क्या है? डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अभी दो से तीन दिनों तक शीतलहर और सर्द दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। कोहरा भी परेशान करता रहेगा। इसके साथ ही बीते दिन यानी कि सोमवार को राजस्थान में कहीं कहीं पर गंभीर शीत लहर और बर्फ़ जमने के वीडियो भी सामने आये। साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रही।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अधिकांश स्थानों पर, दिल्ली में कई जगहों पर और उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अलग अलग स्थानों पर सर्द दिन से आती सर्द दिन की स्थिति रही। एनसीआर के शहरों में गुरुग्राम एक बार फिर सबसे ठंडा रहा। यहाँ अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक पहुँच गया। फरीदाबाद में तापमान 16.3 डिग्री और गाजियाबाद में 13.1 डिग्री रहा। याद रहे की ये सब अधिकतम तापमान है। न्यूनतम तापमान इससे कई नीचे है। एनसीआर में न्यूनतम तापमान की बात करें तो 6.5 डिग्री लोधी रोड पांच डिग्री 4.1 डिग्री आया। नगर 4.0 डिग्री, गुरुग्राम 5.6 डिग्री, फरीदाबाद 8.6 डिग्री, गाजियाबाद 6.6 डिग्री जफरपुर 4.2 डिग्री मुंगेशपुर 5.3 डिग्री। 6.9 डिग्री, स्पोट्स कॉम्प्लेक्स, 8.8 डिग्री।

जिन दर्शकों को शीतलहर के बारे में कम जानकारी है, उन्हें बता दें कि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक रहने पर शीतलहर होती है और जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तब शीतलहर की घोषणा की जाती है। एनसीआर से अलग गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश के अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जबकि दक्षिण के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना ये अभी भी बरकरार है।

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani करेंगे 300 किलो सोना का दान, भव्य फंक्शन का करने वाले है आयोजन, ये है वजह

Related Articles

Back to top button