दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के नोट में क्यों छपी है हिन्दुओ के देवता गणेश की तस्वीर : जानिए इसके पीछे का रहस्य

hindi newsदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले भारतीय करेंसी में हिंदू देवी देवताओं गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की अपील की थी। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया ऐसा कर सकते हैं तो भारत क्यों नहीं? इसके बाद इंडोनेशिया की करेंसी को लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा होने की लोग जानना चाहते थे कि आखिर जीस देश की आबादी में 85 फीसदी जनता मुस्लिम हैं और महज दो फीसदी जनता हिंदू हैं। वहाँ की करंसी में हिंदू देवता गणेश की तस्वीर क्यों है? चलिए आपको बताते हैं।दरअसल इंडोनेशिया की करेंसी रुपया में 20,000 के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी हुई है और नोट के पिछले हिस्से पर क्लास रूम की तस्वीरें छपी हुई है जिसमें एक शिक्षक और स्टूडेंट है।

गणेश भगवान की तस्वीर को लेकर कहा जाता है कि इंडोनेशिया के कुछ हिस्से कभी चोल वंश के शासन में थे जब वहा के मंदिरों का निर्माण किया गया था। दरअसल भगवान गणेश को मुस्लिम देश में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना गया है। इसलिए यहाँ के कई स्कूल और कॉलेजों में भगवान गणेश की फोटो लगाई गई है। वहीं कहा जाता है कि कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई थी और वहाँ की राष्ट्रीय आर्थिक चिंतकों ने बहुत विचार कर 2000 का एक नया नोट जारी किया और उस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा। लोगों का मानना है कि तभी से वहाँ की अर्थव्यवस्था मजबूत हो गई।

Related Articles

Back to top button