मायके में ना ससुराल में तीजा मनाएंगे हड़ताल में : व्रतधारी हड़ताली महिलाओं द्वारा निकाला गई रैली, धरना स्थल पर की शिव पार्वती की पूजा, पढ़े न्यूज़
जानकारी के अनुसार हड़ताली महिलाओं ने मायके में ना ससुराल में तीजा मनाएंगे हड़ताल में नारा के साथ तीज पर्व हड़ताल स्थल पर ही मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज इस तरह का दृश्य सामने आया जिसमें व्रतधारी हड़ताली महिलाएं हड़ताल स्थल पर ही शिव पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना करती दिखाई दीं।