प्रेगनेंट होने के बाद भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कर रहे है बहुत काम : आलिया और रणबीर अपने बन रहे घर को देखने पहुंचे
लेकिन ऋषि कपूर की मौत और लॉकडाउन के कारण इस बंगले का काम रुक गया था। अब बीते कुछ महीनों से इस बंगले में दिन रात काम हो रहा है। इसलिए प्रेग्नेंट आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बंगले का कामकाज देखने गए थे।इससे पहले भी आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ तो कभी नीतू कपूर के साथघर के कामकाज का जाँच करने के लिए आती – जाती रहती है। आज बंगले पर पहुंचीं आलिया पिंक और ब्लैक ड्रेस में नजर आईं, जबकि रणबीर ने व्हाइट टी शर्ट पहनी हुई थी। बता दें कि हाल ही में आलिया रणबीर के साथ फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं और उनकी इस फ़िल्म को दुनियाभर में बहुत ज्यादा पसंद किया गया है। रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी फ़िल्म थियेटर्स में चल रही है।