हिन्दू धर्म का मजाक उड़ाना अजय देवगन को पड़ा बहुत भारी ! हिन्दू धर्म के लोगो ने किया थाने में रिपोर्ट: हिन्दू देवताओ का किया गलत चित्रण
ट्रेलर में, उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मजाक करते हुए भी देखा गया था।अजय देवगन के इस गेटअप पर हंगामा मच गया है। उत्तर प्रदेश में, वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार के खिलाफ अदालत में एक मामला दायर किया है। इस मामले में हिमांशु का बयान 18 नवंबर को दर्ज किया जाएगा। हिमांशु के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर धर्म का मज़ाक उड़ाता है और धार्मिक भावनाओं को हर्ट करता है।
हिमांशु ने शिकायत में लिखा कि ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुर्घटना होने के बाद, उनके कर्मों का हिसाब चित्रगुप्त भगवान के न्यायालय में किया जाता है।जहां अजय देवगन चुटकुलों और आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं, खुद को भगवान चित्रगुप्त के रूप में बता रहे हैं। भगवान चित्रगुप्त को फूहड़ शब्दों का उपयोग करता दिखाया गया है। पुराण के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त को न्याय का देवता माना जाता है। चित्रगुप्त हर इंसान के अच्छे कामों की गणना करते रहते हैं और उन्हें कर्म का देवता माना जाता है।
देवताओं का ऐसा चित्रण सही नहीं है और यह धार्मिक भावनाओं को आहट कर सकता है। हालांकि, दूसरी ओर, फिल्म की कहानी भी नई नहीं है। ऐसी ही एक फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसीवर्ष 2005 को रिलीज़ किया गया था जिसमें संजय दत्त को आधुनिक यमराज की भूमिका में दिखाया गया था। उस फिल्म में शाहिद कपूर की मृत्यु हो जाती है और और वह जीवित हो जाता है। वर्तमान में, मामला अदालत में जाने के लिए तैयार है। अब देखते हैं कि अदालत इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है? लेकिन यह मुकदमा निश्चित रूप से अजय देवगन की गले की हड्डी बन गया है।
यहां भी पढ़ें: टीम इंडिया: बाहर होने के बाद सिराज का पलटवार, इंग्लैंड में मचाया गदर, बीसीसीआईको दिया करारा जवाब !