हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें : सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए जारी किए गैरजमानती वारंट, देखे रिपोर्ट
दरअसल लखनऊ स्थित आशियाना थाना में सपना चौधरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज हुआ था। उन पर धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी और उनके खिलाफ़ ये एफआईआर डांस शो में पैसा लेने के बावजूद ना पहुंचने पर दर्ज की गई थी। जिसके बाद से वे अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। यह पूरा मामला 13 अक्टूबर 2018 का है। तब आशियाना की एक निजी क्लब में सपना चौधरी का शो आयोजित कराया गया था।शो के टिकट ऑनलाइन और ऑफ़लाइन बेचे गए थे। सपना को दोपहर 3:00 बजे कार्यक्रम में आना था और कार्यक्रम रात को 10:00 बजे तक चलना था।
सपना चौधरी का शो जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, अमित पांडेय, रत्नाकर उपाध्याय और पहले इन्स्टिट्यूट ने आयोजित कराया था। लेकिन इस शो में सपना पहुंची ही नहीं। वहीं उनके डांस की हसरत लेकर आये हज़ारों दर्शक भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही टिकट के पैसे वापस करने की मांग की। इस दौरान दर्शकों ने आयोजकों पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। और जमकर तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया था। उसके बाद यह केस आयोजकों की ओर से दर्ज कराया गया था।
‘
यहाँ भी पढ़े: शेख हसीना की भारत यात्रा से बौखलाया पाकिस्तान : LoC पर की गोलीबारी तो BSF जवानो ने दिया करारा जवाब, पढ़े न्यूज़ क्या है मामला