पेट्रोल-डीजल कीमत: कच्चे तेल के भाव में गिरावट, क्या नवरात्रि में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
आपको बता दें कि नवरात्र के बीच देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में ₹84.10 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जबकि श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹113.49 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल ₹96.72 में बिक रहा है। डीज़ल के लिए लोगों को ₹89.62 खर्च करने पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल डीजल के मोर्चे पर आम आदमी को राहत नहीं मिल रही। वही आपको मालूम हो कि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग अलग होती है।