मनोरंजन

बॉलीवुड अब साउथ एक्टर्स को कर रहे बर्बाद ! सुन कर उड़ जाएंगे होश : सलमान खान और चिरंजीवी के फिल्म को नहीं मिल रहा खरीददार ?

bollywood-newsबॉलीवुड ने अब साउथ सिनेमा में भी बर्बादी की सेंध लगा दी है। बायकॉट की बारूद पर बैठा बॉलीवुड खुद को तो बरबाद कर ही चुका है, लेकिन अब धीरे धीरे यहाँ के ऐक्टर्स ने साउथ के ऐक्टर्स को भी कंगाल करना शुरू कर दिया है। अब जो ब्रेकिंग न्यूस आप सुनने वाले हैं उसे सुनकर आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। लेकिन सच यही है कि साउथ में भी बर्बादी का पलीता लग चुका है। साउथ के मेगास्टार चिरंजीव और सलमान खान की नई फ़िल्म गॉडफादर आ रही है। फ़िल्म की रिलीज में महज दो हफ्ते का समय बचा है, लेकिन कोई भी डिस्ट्रीब्यूटरइस फ़िल्म को खरीद ही नहीं रहा है। ये सौदा उसे बहुत रिस्की लग रहा है।

यह फ़िल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होनी है मगर अब तक इस फ़िल्म को कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिला है।डिस्ट्रीब्यूटर वो होता है जो एक कीमत अदा कर के प्रोड्यूसर से उनकी फ़िल्म को खरीदता है और उसके बाद कोई भी फ़िल्म सिनेमाघर में रिलीज होती है। हर फ़िल्म का यही प्रोसेसर होता है लेकिन चिरंजीव और सलमान खान जैसे सुपरस्टार होने के बावजूद इस फ़िल्म पर कोई हाथ रखने को तैयार नहीं है। डिस्ट्रीब्यूटर चाहते हैं की वो गॉडफादर को उस कीमत पर खरीदेजो मार्केट से वसूल कर पाए। मगर मेकर्स अपनी फ़िल्म को ₹85,00,00,000 में डिस्ट्रीब्यूटर को बेचना चाहते हैं। सलमान खान और चिरंजीव की मार्केट में बहुत बड़ी वैल्यू हैं, लेकिन बावजूद इसके उनकी फ़िल्म खरीदने से हर कोई डर रहा है।

पिछले दिनों रिलीज हुईं अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फ़िल्म का हाल सबने देखा। साउथ और बॉलीवुड के ऐक्टर्स का लाइजर में ऐसा कॉम्बिनेशन हुआ कि फ़िल्म बुरी तरह से पिट गईं। हालांकि अनन्या पांडे को तो फटाफट यहाँ दूसरी फ़िल्म मिल गई लेकिन वहाँ विजय की नई फ़िल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।साउथ में मामला अलग तरह का है। नेपोटिजम वहाँ भी है लेकिन बॉलीवुड की तरह वह हर फ़िल्म पे ये हावी नहीं होता। सोचिये दो सुपर स्टार एक फ़िल्म है और उसे कोई खरीद ही नहीं रहा है। सलमान खान जैसे बड़े स्टार की फ़िल्म नहीं बिक रही हैं। बॉलीवुड की पनौती अब साउथ भी पहुँच चुकी है।

यहाँ भी पढे: VIRAL MMS: अक्षरा सिंह का MMS वाला वीडियो क्या सच में हो रहा वायरल ? लोग कर रहे है दावा, जानें इस खबर का पूरा सच !

Back to top button